Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के दोबारा हुए चुनावों में पत्रकार विनोद मित्तल को पुनः अध्यक्ष चुना गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बल्लबगढ़: बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के दोबारा हुए चुनावों में पत्रकार विनोद मित्तल को पुनः अध्यक्ष चुना गया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का पीआरओ बनने के बाद निवर्तमान प्रधान जोगिंदर रावत ने नैतिकता के आधार पर क्लब के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था,इसलिए दोबारा हुए चुनाव में विनोद मित्तल को बहुमत से प्रधान चुना गया। राजा नाहर सिंह महल में आयोजित यह चुनाव वरिष्ठ पत्रकार शकुन रघुवंशी की निगरानी में आयोजित किया गया।



शकुन रघुवंशी ने बताया कि चेयरमैन के लिए अशोक जैन, प्रधान पद के लिए विनोद मित्तल को सभी पत्रकार साथियों ने दोबारा से प्रधान, सुभाष शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, विजेंद्र फौजदार को उपप्रधान, ओमदेव शर्मा को महासचिव, गोपाल अरोड़ा को सचिव, श्याम मित्तल को कोषाध्यक्ष तथा अमित चौधरी को संगठन सचिव चुना गया। संस्था के प्रधान विनोद मित्तल ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार जल्द ही कर लिया जाएगा। इस मौके पर नितिन बंसल, संजय शर्मा, प्रेम खान, पूजा भारद्वाज, यशवी गोयल, संदीप पाराशर, संदीप गोयल, राजीव भृगु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

क्यारी फ़ाउंडेशन ने खोला एक नया सेंटर – ग़रीब बच्चों को मिलेगी मुफ़्त शिक्षा

Ajit Sinha

अश्लील वीडियो कॉल और लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में संलिप्त महिला आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद मार्किट की जल्द सूरत बदलेगी, 22 करोड़ की लागत से बिजली की तारे,खंबे ,ट्रांसफार्मर बदलेंगें,विपुल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!