Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

जेजेपी के संगठन में विस्तार, राष्ट्रीय और राजस्थान के 12 वरिष्ठ पदाधिकारी नियुक्त


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने राष्ट्रीय और राजस्थान में प्रदेश स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए 12 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, हरियाणा जेजेपी अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राजस्थान जेजेपी अध्यक्ष पृथ्वी मील व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी ने हिसार निवासी मुकेश सेठी को राष्ट्रीय प्रचार सचिव और जींद निवासी मियां सिंह सिहाग को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।

वहीं जेजेपी ने राजस्थान में झुंझुनू निवासी पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, सीकर निवासी पूर्व विधायक नंद किशोर मेहरिया और बीकानेर निवासी पूर्व विधायक मनीराम सियाग को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मुनेष हुड्डा और सीकर निवासी सरदार सिंह आर्य को प्रदेश महासचिव बनाया है। बीकानेर निवासी महेंद्र भादू और भागीरथ गोदारा को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इनके अलावा भरतपुर निवासी डॉ. मोहन सिंह प्रदेश प्रचार सचिव, विनय कुमार शर्मा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष और चूरू निवासी उमेश साहू युवा प्रदेश महासचिव होंगे।

Related posts

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आज आयोजित प्रेस में कांग्रेस पर किया पलटवार

Ajit Sinha

कांग्रेस की प्रवक्ता सुश्री सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोशल मीडिया के बारे में क्या कहा सुनिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज दक्षिणी दिल्ली में भाजपा के एक नए जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x