Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

जेजेपी ने दिल्ली में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां, 14 पदाधिकारी नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:जननायक जनता पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी को और अधिक सक्रिय करने के लिए एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी ने मशहूर सिंगर अमन गुप्ता उर्फ गिरिक अमन को दिल्ली प्रदेश महासचिव और दलबीर सिंह गांधी को प्रदेश सचिव बनाया है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता दिनेश डागर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सहरावत, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज गोदारा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके नियुक्तियों की सूची जारी की है।

इनके अलावा जेजेपी ने दिल्ली के युवा प्रकोष्ठ में भी कई पदाधिकारी बनाए है। इनमें ललित डबास, भूपेंद्र भरतपुर और अभिषेक सहरावत को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, विनीत मोर और प्रदीप सहरावत को युवा प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। इसी तरह दीपक दहिया, नितिन सैनी, जगविंदर कटारिया, मनीष कुमार और एडवोकेट आनंद युवा प्रदेश सचिव होंगे। रविंद्र कुमार को युवा प्रदेश सहसचिव के पद पर नियुक्त किया है। विकास दहिया को नजफगढ़ जिला का युवा जिला अध्यक्ष बनाया है।

Related posts

पीसी-पीएनडीटी व पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित मामलों में पलवल ने किया सराहनीय प्रदर्शन 

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: विपक्ष की आवाज दबाकर सरकार के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे सभापति-मल्लिकार्जुन खरगे 

Ajit Sinha

मंडलों में वक्ता तैयार करने के लिए भाजपा का प्रशिक्षण महा अभियान शुरू,पहले दिन 66 मंडलों मेंं कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x