Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम के जेटीओ रतन लाल रोहिल्ला को उत्कृष्ट कार्य हेतु गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:  फरीदाबाद नगर निगम के क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी (मुख्यालय) रतन लाल रोहिल्ला को निगम के कराधान विभाग में किए गए  उत्कृष्ट कार्य के लिए सेक्टर 12 स्थित हुड्डा ग्राउंड में आयोजित किए गए  गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष यादव के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, विधायक मूल चंद शर्मा, पुलिस आयुक्त संजय कुमार, फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त अनीता यादव व जिला उपायुक्त अतुल कुमार भी उपस्थित थे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम के कराधान विभाग ने चालू वित वर्ष में अभी तक 80 करोड़ रूपये से अधिक की कर वसूली करके एक रिकार्ड कायम किया है, जो पिछले वर्षों (नोटबंदी के समय को छोड़कर) की तुलना में काफी अधिक वसूली करने में सफलता पाई हैं, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में मदद मिली है।



यहां यह उल्लेखनीय है कि रतन लाल रोहिल्ला को फरीदाबाद नगर निगम में न केवल ईमानदारी, अत्यधिक निष्ठा व मेहनत से काम करने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है बल्कि भ्रष्टाचार के विरोध में ये निरन्तर आवाज उठाते रहते हैं।  17 मई, 2017 से लेकर 10 जुलाई, 2017 तक इनके द्वारा नगर निगम के भ्रष्टाचार के विरोध में किया गया आंदोलन काफी चर्चित हुआ था।  भ्रष्टाचार के विरोध में निरंतर आवाज उठाते रहने के कारण इनके ऊपर अनेकों बार जानलेवा हमले भी हो चुके हैं, इन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलती रही है और सेक्सुअल हरेंसमेंट के झूठे मुकदमे तक दर्ज करवाये  गए  हैं।  सिस्टम के भ्रष्टाचार से व्यथित होकर गत वर्ष 2 अगस्त से नगर निगम में पागल बाबा के नाम से मशहूर इस अधिकारी ने स्वचैछिक सेवानिवृति भी ले ली थी, लेकिन इससे पूर्व हरियाणा सरकार ने नगर निगम हित व जनहित में स्वचैछिक सेवानिवृति आदेशों को वापिस ले लिया था। अब गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए  जाने पर सैंकड़ों शहरवासियों, गणमान्य व्यक्तियों, निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने  रोहिल्ला को इस सम्मान का हकदार बताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Related posts

फरीदाबाद: सरपंचों के विदाई समारोह में पहुँचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व हरियाणा के परिवाहन मंत्री मूल चंद शर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिन्हा के निवास पर कृष्ण पाल गुर्जर जब तक रहे मुस्कुराते रहे, लिया चाय का आनंद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर -14 की हुड्डा मार्किट में सेफ्टी टैंक साफ़ करते वक़्त दो सफाई कर्मचारियों की हुई दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x