Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में बढ़ते हुए कोरोना पॉजिटिव केसों को रोकना हैं जरुरी, घरों में रह रहे लोग अब होने लगे हैं तंग।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में कोरोना पॉजिटिव के जिस रफ़्तार से केस बढ़ रहे उस हिसाब से कोरोना ग्रस्त मरीज ठीक नहीं हो रहे हैं, ऐसे में आमजनों के मन में जिला प्रशासन के प्रति रोष उतपन्न होने लगे हैं, आमजनों का कहना हैं कि घर से बाहर निकलने पर कोरोना पॉजिटिव जैसे बीमारी के शिकार होने का खतरा हैं। घरों में कैद होकर बच्चे बहुत परेशान हो चुके हैं। घर के मालिकों जो छोटा-छोटा कारोबार करके अपना गुजरा कर रहे थे उन लोगों को भी दिमागी टेंशन होने लगी हैं क्यूंकि रूटिंग खर्चे के लिए उनके पास अब पैसे खत्म हो गए हैं। और बिलों की  लाइने लग गई हैं जो फोन अपना घंटी बजाते रहते हैं। जरुरत हैं जिला प्रशासन को सहूलियत के हिसाब से आमदनी का रास्ता बनाएं. जिससे आमजन राहत की साँस ले सकें।     

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 6465 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1685 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 4776 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 6346 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 5954 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 5513 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 322 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 119 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 55 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा तीन पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 57 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक चार मरीजो की मौत हो चुकी है।

Related posts

फरीदाबाद: शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर लगभग 30 लाख के ठगी करने वाले 7 ठगों को साइबर थाना बल्लभगढ़ ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी आज यहां निर्माणाधीन ईस्टर्न पैरीफैरल एक्सप्रैस-वे के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मीडिया डैलीगेट्स के साथ सांझा की ।

Ajit Sinha

200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, योग के विद्यार्थियों की योगिक क्रियाओं ने बांधा समा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!