Athrav – Online News Portal
नोएडा

ओमेक्स समूह के 45 ठिकानों पर आईटी डिपार्टमेंट की रेड,कैश के लेन-देन में गड़बड़ियों के इनपुट मिलने के बाद हुई रेड

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रियल स्टेट के बड़े ग्रुप ओमेक्स के 45 ठिकानों पर एक साथ छापे मारी की हैं। यह छापेमारी अनअकाउंटेड ट्रांजैक्शन और कैश के लेनदेन में कई गड़बड़ियों के इन पुट मिलने के बाद की गई. इस आईटी रेड में ढाई सौ से ज्यादा अधिकारियों की टीम शामिल है छापेमारी अभी जारी है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमें सुबह से ही नोएडा के सेक्टर- 93 बी स्थित फॉर फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में पहुंच गई। इस सोसाइटी में ओमेक्स ग्रुप के सीएफओ रहते हैं आईटी डिपार्टमेंट के सूत्रों का कहना है कि नोएडा के साथ-साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत देशभर में ओमेक्स 45 ठिकानों पर आईटी डिपार्टमेंट ने रेड की है. इनमें से नोएडा के तीन, गुरुग्राम के तीन ठिकाने, गाजियाबाद की एक, चंडीगढ़ के चार, लुधियाना के तीन, लखनऊ के 5 और इंदौर के 4 ठिकानों पर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. नोएडा के सेक्टर- 62 और 93 में भी छापेमारी जारी है

इस छापेमारी में आयकर विभाग कई स्थानों की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों की मदद दी गई है. आईटी डिपार्टमेंट के सूत्रों के अनुसार ओमेक्स बिल्डर पर अनअकाउंटेड ट्रांजैक्शन और  कैश के लेनदेन के इनपुट मिलने जैसे टैक्स की चोरी के साथ-साथ बड़ी मात्रा में नकद राशि लेकर फ्लैट बेचने का आरोप ओमेक्स बिल्डर पर लगा है के बाद यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया ओमेक्स बिल्डर का हेड ऑफिस दिल्ली के कालकाजी में स्थित है नोएडा में आयकर की दो टीमें दिल्ली से आई थी.

Related posts

अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने नोएडा प्राधिकरण में संभाला नायब तहसीलदार का चार्ज

Ajit Sinha

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप के चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों के बाद एक्शन में आई पुलिस ने मुठभेड़ के बाद -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद की चार महिलाओं का एक गैंग भीड़भाड़ वाले बाज़ारों में महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी करती, 4 महिलाएं पकड़ी गई -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x