Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बारह बाइक बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस ने तीन बदमाशों को अरेस्ट कर एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फेज-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर-90 के टी प्वाइंट से वाहन चेकिंग के अंतरराज्यीय तीन वाहन चोरों को अरेस्ट  किया है। पकड़े गए बदमाशों  के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जब बदमाशों से पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर सेक्टर-85 में छुपा कर रखी हुई 11 और मोटरसाइकिल बरामद की गई. पुलिस ने आरोपितों  को अरेस्ट  कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस की गिरफ्त में चोरी की मोटरसाइकिलो के साथ खड़े  रुपेंद्र, सुमित और अनूप को कोतवाली फेज-2 पुलिस ने सेक्टर-90 स्थित टी प्वाइंट से अरेस्ट  किया।  एडीशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस रात करीब 10 बजे क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी बाइक पर सवार होकर तीन संदिग्ध आए। पुलिस ने तीनों को रोककर बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर सके। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  चोरी की बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपित  जिस बाइक पर घूम रहे थे, वह सेक्टर -39 चोरी की गई थी। इस पर पुलिस ने तीनों को अरेस्ट  कर लिया। अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपितों  की निशानदेही पर सेक्टर-85 से चोरी की 11 और बाइक बरामद की। पुलिस ने बचने के लिए आरोपितों  ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित  अंतरराज्यीय गिरोह के चोर हैं।   वे दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बाइक चोरी करते थे।  देहात क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल को नंबर प्लेट बदलकर इन्हें सस्ते दामों पर बेच देते हैं।   पुलिस ने आरोपितों  से उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है। उनकी तलाश में भी छापेमारी की जा रही है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए है -पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -65 ने आज सरपंच के बेटे को सरेआम गोली मारने के एक आरोपित को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आज 5 पुलिस इंस्पेक्टरों सहित 42 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x