Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय

13 से 16 अप्रैल, 2017 तक हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव

संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के बाद स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के आयोजन पर प्रशासन ने अपनी मोहर लगा दी है। इस फिल्म महोत्सव का आयोजन 13 से 16 अप्रैल 2017 को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए बताया कि एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के 50 वर्ष पूरे होने पर सालभर चलने वाले स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के बाद सबसे बड़ा आयोजन अब 13 से 16 अप्रैल, 2017 तक हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव का होगा। प्रदेश में पहली बार कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर लघु फिल्म महोत्सव का आंनद लोग ले पाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, संस्कृति सोयायटी फॉर आर्ट एवं कल्चरल डेवेलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के प्रंागण में फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के लिए 17 देशों ने फिल्म दिखाने की स्वीकृति दे दी है और कई अन्य देशों से ओर फिल्मों की अनुमती मिलने वाली है।

उन्होंने कहा कि इस लघु फिल्म महोत्सव में बच्चों, महिलाओं, नौजवानों, शिक्षाविदों और बुजूर्ग वर्ग के साथ प्रत्येक वर्ग के लिए फिल्में होंगी और प्रत्येक फिल्म स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ तमाम विषयों पर आधारित होंगी। इन  60 फिल्मों में 8 फीचर, 40 लघु, 10 म्यूजिक वीडियो व एक इरानी फिल्म चिल्ड्रन ऑफ  हैवनदिखाई जाएंगी।

इस महोत्सव में सेलीब्रिटी के रुप में फिल्मी कलाकार मनोज वाजपेयी, यशपाल शर्मा, मेघना मलिक, अश्विनी चौधरी, गोबिंद नामदेव, रघुबीर यादव, मीता वशिष्ठ, जयदीप अहलावत, सुमित्रा पंडेनकर सहित अन्य जाने-माने फिल्मी कलाकार भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के उदेश्य से ही हरियाणा प्रदेश में पहले अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संयोजक निदेशक धर्मेन्द्र डांगी और तकनीकी निदेशक नकूल देव ने बताया कि हरियाणा के इस पहले अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव में विभिन्न देशों-प्रदेशों के साथ-साथ हरियाणवी फिल्मों को भी दिखाया जाएगा। इस फिल्म महोत्सव में डाक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएगी और महोत्सव को लेकर एक डाक्यूमेंट्री भी तैयार की जाएगी। इस महोत्सव में लाडो बसंती, म्हारा पीहर सासरा, म्हारी धरती म्हारी माँ, पीहर की चूंदड़ी, जर-जोरु-जमीन, रुक्के पड़ैगे व बिन तेरे बैचेन हरियाणवी फिल्मों का दिखाया जाएगा। इस फिल्म महोत्सव से युवा पीढ़ी को एक मंच भी मिलेगा। धमेंद्र डांगी व नकूल देव ने बताया कि हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के अंतिम दिन 16 अप्रैल को जहां अलग-अलग विषयों की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएंगा, वहीं स्थानीय कलाकारों को लेकर गीत-संगीत, लोक नृत्यों, एकल गायन आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा और सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Related posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 8 अप्रैल को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करेंगें,पत्रकारों से होंगे रूबरू

Ajit Sinha

सीएम अरविन्द केजरीवाल जनता के प्रति बेहद उदासीन एवं संवेनहीन जन प्रतिनिधि हैं-आदेश गुप्ता

Ajit Sinha

एसआईआर के दौरान 26 बीएलओ की मौत के लिए प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त सीधे तौर पर जिम्मेदार- कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x