Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एनसीआर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम रिस्पांस टीम और एक्सप्रेसवे थाने की टीम ने छपरौली गोल चक्कर के पास से ओडिशा और आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन तस्करों गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 60 किलो गांजा बरामद हुआ है,जिसकी बाजार कीमत 22 लाख रुपये आंकी गई है। ये आरोपी पिठ्ठू बैग गांजा भरकर बस में लाते थे फिर उसकी पुड़िया बनाकर सप्लाई करते थे तस्कर। तीनों तस्करों का आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में खडे गोलू कुमार, विशाल सिंह और पंकज नेगी को मुखबिर से मिली सूचना पर छपरौली गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया. डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सीआरटी और स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में ओडिशा और आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर उसकी तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। मुखबिर से मिली सूचना पर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है. गोलू कुमार गिरोह का सरगना है। वह पूर्व में जेल गया था। जेल से बाहर आते ही गोलू बिहार चला गया और नया गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधि में फिर से संलिप्त हो गया। डीसीपी क्राइम ने बताया कि पूछताछ के दौरान गोलू ने बताया कि वह एक साथ ट्रक आदि में गांजा न लाकर छोटी-छोटी मात्रा में ट्रेन और बस से गांजा लाता था। इसी गांजे को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाता है। गांजा ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर से पिट्ठू बैग में लाया जाता था। बैग के नीचे की तरफ गांजे के पैकेट भरे होते हैं और ऊपर की तरफ कपड़े भरे होते थे। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि पुलिस अगर चेक करे तो शक न हो।

Related posts

शादी के अगले दिन दुल्हन को अगवा कर किया गैंगरेप, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Ajit Sinha

जिम मालिक सहित जिम कर रहे 16 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गर्ल स्कूलों और कॉलेजों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले आशिक मिजाज लड़कों पर अब रहेगी महिला पुलिस की सख्त नजर – विकास अरोड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x