Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

उद्योगमंत्री विपुल गोयल के क्षेत्र के सैकड़ों लोग दो महीने से प्यासे हैं, समाधान करो, नहीं तो सड़क जाम करेंगें : लखन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: इस भीषण गर्मी में भी लोगों को दो महीने से पानी नहीं दिया जा रहा है,लेकिन मंत्री विपुल गोयल को इनकी तकलीफों से शायद कुछ भी लेना देना नहीं है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद के सैय्यदवाडा में लोगों की तकलीफ सुनने के दौरान कही। स्थानीय निवासियों ने लखन कुमार सिंगला को अपनी तकलीफ सुनाने व दिखाने के लिए बुलाया। जहां लोगों ने बताया कि उनके यहां करीब दो महीने से पानी नहीं आ रहा है। जिसके कारण उन्हें मिनरल वाटर से घर के सारे काम और नहाने धोने का काम करना पड़ रहा है। इसके कारण हर घर का बजट पांच से छह हजार रुपये महीना बढ़ गया है।



लोगों ने बताया कि वह केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक विपुल गोयल के कार्यालय कई बार जा चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया कि कुछ घरों में पानी आता भी है तो उसमें इतनी मिट्टी भरी होती है कि वह कीचड़ जैसा लगता है। जो किसी भी काम में नहीं आ सकता है।एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने नगर निगम के जेई व एई को फोन किया लेकिन उन्होंने बहाना करके टाल दिया। जिस पर सिंगला ने उन्हें प्रदर्शन व सडक़ जाम करने को मजबूर न करने की बात कही। सिंगला ने कहा कि वह जनता के साथ हैं और उनकी तकलीफों को दूर करने के लिए हर हद तक जाएंगे। सिंगला ने कहा कि मंत्री सामाजिक आदमी नहीं हैं इसलिए उन्हें लोगों की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन हम चुप नहीं बैठने वाले। हम भ्रष्ट नगर निगम और नाकारा मंत्री की पोल खोल कर ही रहेंगे।

Related posts

फरीदाबाद :पंडित परिवार ने स्वर्गीय शिव चरण लाल शर्मा का जन्म दिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया,गर्म कपडे वितरित किए।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के प्रांगण में आज किसने लगाए कृषण पाल गुर्जर जिंदाबाद और पार्षद नरेश के खिलाफ नारे।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य बनीं डॉ. सोनिया त्रिखा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!