Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

भारतीय रेल: 12 मई से इन रूटों पर चलेंगी ट्रेनें, सोमवार शाम 4 बजे से ऐसे बुक कर पाएंगे टिकट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से सभी तरह की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद हैं. हालांकि भारतीय रेलवे ने रविवार शाम को यह सूचना दी कि 12 मई से 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय रेलवे की योजना है कि 12 मई से धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा.उन्होंने बताया कि ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन होगी और इस दौरान काउंटर बंद रहेंगे. टिकटों की बुकिंग सोमवार यानी 11 मई शाम 4 बजे से IRCTC की वेबसाइट पर शुरू जाएगी. बता दें कि इन ट्रेनों में सभी एसी कोच होंगे.


रेलवे की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार इस दौरान नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़,अगरतला,हावड़ा,पटना,बिलासपुर,रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा. इसके बाद रेलवे कुछ अन्य मार्गों पर विशेष ट्रेनें संचालित करेगी हालांकि यह कोचों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा, क्योंकि 20000 कोचों को कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में आरक्ष‍ित किया गया है, जबकि प्रतिदन 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए भी पर्याप्त संख्या में कोच रिजर्व हैं.यात्रियों को प्रवेश के दौरान मास्क अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा. सिर्फ यात्रियों को ही ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी उनके साथ आए किसी भी पैसेंजर को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

Related posts

नई दिल्ली: जामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 5 के पास फायरिंग, पिछले चार दिनों में तीसरी वारदात

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी ने संगठन विभाग के तहत, चल्ला वामशी चंद रेड्डी को प्रभारी किया नियुक्त-पढ़े नियुक्ति पत्र।

Ajit Sinha

जीएसटी काउंसिल की बैठक: किसी भी स्टेट को अगर कोई नुकसानात होते है, तो उसकी जो भरपाई है, वो गवर्मेंट ऑफ इंडिया करेगी-देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!