Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

इंडिया गठबंधन: प्रधानमंत्री मोदी तुरंत मणिपुर का दौरा करें, गृह मंत्री अमित शाह दें इस्तीफा और मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:इंडिया गठबंधन ने राज्य में पिछले 19 महीनों से जारी हिंसा और अशांति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। गठबंधन ने प्रधानमंत्री से हिंसा प्रभावित मणिपुर का तुरंत दौरा करने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने, और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

इन मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन की मणिपुर इकाई ने सोमवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना आयोजित किया। धरने में कांग्रेस नेता और सांसद जयराम रमेश, गौरव गोगोई, शशि थरूर, अंगोमचा बिमोल अकोईजम, माकपा नेता प्रकाश करात और जॉन ब्रिटास, भाकपा नेता डी. राजा, आप नेता संजय सिंह, शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद गणपत सावंत, मेघालय सांसद सलेना ए संगमा, एआईसीसी मणिपुर प्रभारी गिरीश चोडनकर, मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओक्राम इबोबी सिंह, मणिपुर पीसीसी अध्यक्ष केशम मेघचंद्र, एआईसीसी एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार, आईवाईसी अध्यक्ष, एनएसयूआई अध्यक्ष, नागालैंड पीसीसी अध्यक्ष एस. जमीर और कई अन्य नेता शामिल हुए। धरने में मणिपुर के कई स्थानीय नेताओं के अलावा देशभर से कांग्रेस के कई सांसदों ने भी भाग लिया।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “मणिपुर में अभूतपूर्व उथल-पुथल और हिंसा का माहौल है। इंडिया गठबंधन ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष राज्य में शांति बहाली के लिए अपनी मांगें रखीं हैं। प्रधानमंत्री को तुरंत मणिपुर का दौरा करना चाहिए और वहां शांति और सामान्य स्थिति बहाल करनी चाहिए।”उन्होंने आगे कहा, “मणिपुर में पिछले 19 महीनों से जारी अशांति और हिंसा के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को भी अपने पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।”जयराम रमेश ने यह भी कहा कि जब तक राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो जाती, इंडिया गठबंधन का लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही कांग्रेस-अमित शाह

Ajit Sinha

काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए जबरदस्त धमाके का सामने आया लाइव वीडियो – देखिए इस वीडियो में कितना जबरदस्त धमाका हैं।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने सेवा, सेवानिवृत्त कर्मियों, उनके परिजनों के लिए ‘पहित’ कल्याण योजनाओं की घोषणा की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x