Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महापंचायत में लोग बोले, तोडना है तो यूनिवर्सिटी, जिम खाना क्लब, बड़े-बड़े होटलों को तोड़ो, पर गांव अनंगपुर के मकानों को मत तोड़ों-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वन विभाग द्वारा गांव अनंगपुर के हजारों मकानों को तोड़ने की नोटिस दिए गए के विरोध में अब धीरे-धीरे जन आंदोलन के रूप ले चुकी है। इसी क्रम में आज गांव अनंगपुर चौक पर एक महापंचायत आयोजित की गई। आयोजित इस महापंचायत में वार्ड नंबर -21 के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने अपने संबोधन में कहा कि, मैं इस गांव का बच्चा हूँ , भाई हूँ , सबसे ज्यादा इस गांव के मकान को टूटने, और यहां के हजारों निवासियों के उजड़ने का दुःख होगा।

ग्रामीणों की मांग है कि गांव अनंगपुर को अगर कोई बचा सकता है, वह हैं केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर , विधायक धनेश अदलखा ही बचा सकते है, सीएम , पीएम से मिलकर, उनसे मिलकर मेरे गांव अनंगपुर को लाल डोरा में शामिल करवा दें , इससे उनके गांव अनंगपुर टूटने से बच जाएगा और हजारों परिवार उजड़ने से बच जाएंगे । वही, पंचायत में यह भी घोषणा की गई , की गांव अनंगपुर को बचाने के लिए , और गांव की बात सहित तरीके से रखने के लिए 11 या 21 सदस्यों की एक कमेटी बनाई जायेगी , जो अपनी बात को जिला प्रशासन के सामने ढंग से रख सकते है। उनका यह गांव ऐतिहासिक गांव है अनंगपुर। अपने संबोधन में लोगों ने यह भी कहा कि मानव रचना यूनिवर्सिटी , जिम खाना क्लब, सूरजकुंड के निकट बड़े बड़े होटलों को बचाने के लिए उनके अप्लीकेशन सरकार ले चुकी है, वही गांव अनंगपुर को तोड़ने के लिए नोटिस दी है , तोडना है, तो जिम खाना क्लब को तोड़ों , तोडना है तो यूनिवर्सिटी को तोड़ों , बड़े -बड़े होटलों को तोड़ो, पर गांव अनंगपुर को मत तोड़ों यहां लोग टूट जाएंगे , बिल्कुल बिखर जाएंगे। कल सोमवार को गठित कमेटी के लोग जिला उपायुक्त से मिलेंगे।

Related posts

फरीदाबाद:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लगभग 1करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से लगने वाली एलईडी लाइट का किया शुभारंभ ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : देश और प्रदेश में बेटियों के खिलाफ कम नहीं हो रही आपराधिक घटनाएं , बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान पर कोंग्रेसियों ने उठाएं सवाल।

Ajit Sinha

दुर्गा सप्तमी पर सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में लोगों को कोरोना से छुटकारा के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x