Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अनमोल जैन ने गोल्ड मैडल जीता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड  चैम्पियनशिप में बुधवार देर शाम 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट भारत के अनमोल जैन व यशस्विनी सिंह देशवाल ने शानदार निशानेबाजी का परिचय देते हुए गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया। चैम्पियनशिप 22 से 29 जून तक सुहल में हुई। जूनियर वर्ल्ड  चैम्पियनशिप के आखिरी दिन टीम इवेंट में 29 देशों की 44
टीमों के 88 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 10 मीटर एयर पिस्टल में अनमोल और यशस्विनी सिंह देसवाल ने 7 अंक हासिल किए। जिन्होंने रशिया की टीम-2 के अलेक्जेंडर पेत्रोव और नाडेज़्दा कोंडा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। रशिया की टीम ने सिल्वर व कोरिया-1 की टीम के माथिल्ड लैमोले और निकोलस थिएल ने कॉस्य पदक जीता। इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में अनमोल जैन, पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा व यूपी के सौरभ चौधरी की टीम ने कॉस्य पदक पर कब्जा जमाया। इधर, यशस्विनी ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मैडल जीतकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।

Related posts

फरीदाबाद ऑटो चालकों ने दिया फरीदाबाद 89 विधानसभा भाजपा प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नैशनल मैडिकल कमीशन बिल के विरोध में पूरे भारत वर्ष में सभी निजी चिकित्सा संस्थान शनिवार को बन्द रहेगे, डा. पुनिता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना परिवार ने अपने फाउंडर चेयरमैन डॉ. ओपी भल्ला को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x