Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बुद्धों माता का प्रसाद बता कर मेले में एक शख्स ने नशीला पदार्थ वाली फ्रूटी लोगों को पीला दी, करीब 30 लोग हुए बेहोश, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:बीती रात थाना फरुखनगर इलाके में आयोजित एक मेले में एक अज्ञात शख्स ने माता का प्रसाद बताकर नशीला पदार्थ वाली फ्रूटी पीला दी,इस फ्रूटी पीने से लगभग 30 लोग बेहोश हो गए, इसके बाद मेले के प्रांगण में अफरा- तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश की हालत में पड़े हुए लोगों को सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर सभी की तबियत ठीक हैं। इस मामले में पीड़ित सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मेला प्राधिकरण और अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी, 328 , 336 , मुकदमा नंबर 147, दिनांक 13 अप्रैल 2022,थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में दर्ज कर, पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

पीड़ित सुरक्षा गार्ड सुशील ने दर्ज मुकदमे में कहा कि वह मकान नंबर-24 , गली न. 8 , झरोदा, माजरा , दिल्ली का रहने वाला हैं, और वह दिल्ली के कृति नगर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता हैं, उसने बताया कि कल मंगलवार को सायं को अपने पिता पप्पू सिंह, माँ श्रीमती सुनीता देवी , छोटा भाई आकाश , उसकी पत्नी मोनिका , भांजी रिया, निवासी बागपति, करनाल , हरियाणा एक एको गाड़ी में सवार होकर बुद्धों माता मंदिर, मुबारिक पुर, दर्शन करने के लिए गए थे, वहां लगे हुए मेले में सभी लोग घूमने लगे, रात लगभग 9-10 बजे उनके पास अपने हाथ में दो फ्रूटी की बोतल  और प्लास्टिक का ग्लास लेकर के एक शख्स आया ,

जिसकी उम्र लगभग 36 साल थी। उसे उसने ये कहा कि ये फ्रूटी बुद्धों माता का प्रसाद हैं, ये पीलों, उसने अपने हाथ से प्लास्टिक ग्लास में फ्रूटी डाल कर दी, जो उसकी भांजी रिया व मोनिका ने पी ली, बाकी के लोगों ने नहीं पी, इसके लगभग आधा घंटे के बाद वह दोनों बेहोश हो गई, इसी बीच उसके आस- पास के और काफी लोग बेहोश हो गए। उनका कहना हैं कि मेले में एक के एक लोग बेहोश होने के बाद अफरा तफरी मच गई। वहां पर मेले प्राधिकरण के द्वारा कोई डॉक्टरों की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, ना ही वहा पर कोई एम्बुलेंस थी ,ना ही सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी फुटेज लगाए गए थे। उनका मानना हैं कि उस अज्ञात शख्स ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ पीला कर पिलाई हैं, जिसके कारण काफी लोग बेहोश हुए हैं ,पर उन लोगों का कोई सामान गायब नहीं हुए हैं। आगे की कार्रवाई फरुखनगर थाने की पुलिस कर रही हैं। 

Related posts

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता किए गए इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

एनकाउंटर में गोली लगने घायल हुआ सनकी आशिक: दीपा हत्याकांड का 30 घंटे में खुलासा, एकतरफा प्यार में घोंटा था गला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लगन सगाई में आए लकड़ों ने सबक सिखाने व दबदबा स्थापित करने के उद्देश्य से घर के बाहर दो फायरिंग करके हुए थे फरार-पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x