Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्नैचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक बदमाशों को लगी गोली


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा ज़ोन  के कोतवाली 20 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस ने गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।  उसके साथी को काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है. प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है कि दोनों बदमाश दिल्ली- एनसीआर में चेन स्नेचिंग और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। इन बदमाशों पर दिल्ली और एनसीआर में इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। 

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान रिंकू पुत्र राम के रूप में हुई है. एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि डीएलएफ मॉल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया परन्तु बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया गया,  जिसपर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर नाले के किनारे, सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी के पास बदमाशों को घेर लिया गया, अपने आप को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी फिर दोनों बदमाश अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दूसरे को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि दोनो बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है जो आने-जाने वाले युवक व महिलाओं को घायल कर पर्स व मोबाइल छीनने व लूटते थे। बदमाशों के कब्जे से चोरी, और लूट की वारदात में इस्तेमाल होने वाली एक मोटरसाइकिल दो अवैध अवैध तमंचे, कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल उनके अन्य अपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुटी है। 

Related posts

फरीदाबाद: पति 2000 में देसी कट्टा और दो कारतूस खरीद कर लाया और पत्नी के आशिक को गोली मार कर हत्या कर दी -अरेस्ट

Ajit Sinha

साइबर सैल ने करोड़ों की ठगी करने के आरोप में एक नाइजीरियन नागरिक को किया अरेस्ट, डीसीपी की सुनिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बुजुर्ग दंपति की घर में पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला प्लम्बर निकला-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x