Athrav – Online News Portal
नोएडा

अंधेरे में इरोज सम्पूर्णम सोसायटी, घंटों से बिजली गुल, भड़के निवासियों ने सड़क पर उतरकर लगाया जाम

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में सुविधाओं के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाले लोग अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में पिछले कई घंटों से बिजली नहीं है, जिसके विरोध में रेजिडेंट्स ने चक्का जाम कर दिया है। मौके पर पहुँची थाना बिसरख पुलिस और अधिकारियों ने सोसाइटी के लोगों को समझाकर वहाँ से वापस भेज दिया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

ये तस्वीरें हैं ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इरोज सम्पूर्णम सोसायटी की। यहाँ नारों की गूँज और सड़क पर लगी ये भीड़ उन परेशान इरोज सम्पूर्णम सोसायटी के निवासियों की है जो पिछले कई घंटों से बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। अंधेरे में डूबी इस सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है,लेकिन घंटों बिजली कट होने पर कोई सुनने वाला नहीं है। इरोज सम्पूर्णम सोसायटी के निवासियों का कहना है कि बार-बार की शिकायतों के बावजूद जब बिजली बहाल नहीं हुई, तो उन्हे सोसाइटी के सामने वाली मुख्य सड़क को जाम करना पड़ा। सड़क जाम होने के कारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने लोगों को सोसाइटी के लोगों को समझाकर वहाँ से वापस भेज दिया गया है और जाम को खुलवाया जा रहा है.

Related posts

एक महिला ने 3 लोगों पर चढ़ाई कार, घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय, मां-बेटी का सोसायटी में बवाल- वीडियो वायरल

Ajit Sinha

एनटीपीसी गेट के चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के सिपाही ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Ajit Sinha

महिला को डिजिटल अरेस्ट कर, ऐंठे 50 लाख रुपये ,शातिर ठग दिल्ली से पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x