Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा-पंजाब में मोटे ब्याज का लालच देकर करोड़ों ठगने के आरोपित को किया गुजरात से गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने आज लोगों को मोटे रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपये हड़पने वाले फ्राॅड कम्पनी के एमडी को गुजरात के जिला दाहोद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5 सालों से फरार चल रहे आरोपी नाम जगजीत सिंह उर्फ लाडी, निवासी संत विहार कालोनी, अमृतसर है।

आरोपी के खिलाफ जिला फतेहाबाद के अलावा पंजाब केरूपनगर, बरनाला, तपां मण्डी, भठिण्डा, मलेरकोटला, संगरूर, मोहाली आदि जिलों में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पंजाब में दर्ज एक मामले में कोर्ट से जमानत के बाद वह फरार चल रहा था। वहीं फतेहाबाद पुलिस को भी पिछले 5 सालों से उसकी तलाश थी।

फतेहाबाद जिला में पुलिस ने 26 जनवरी 2017 को दर्जनों गांव के लोगों की शिकायत पर संदीप सिंगला व उसके लड़के सौरभ सिंगला निवासी भाटिया नगर टोहाना, अवतार सिंह निवासी बस्सी पठाना पंजाब, जगजीत सिंह उर्फ लाडी निवासी अमृतसर व जसविंदर निवासी बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इन पर आरोप था कि इन्होंने उनकी कम्पनियों में पैसा लगवाकर मोटा ब्याज मिलने का लालच देकर लोगों के करोड़ों रुपये ठग लिए और बाद में फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने गबन व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर सौरभ, अवतार सिंह व संदीप सिंगला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि कम्पनी का एमडी जगजीत सिंह उर्फ लाडी फरार था। आरोपी को अदालत में पेश कर गहनता से पूछताछ व बरामदगी को लेकर पुलिस 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मेजबान दोपहर भोज के आयोजन में की शिरकत

Ajit Sinha

किसान आंदोलन:प्रदर्शनकारियों ने आज ने सुरक्षाकर्मियों को घेर लिया और पुलिस नाके के चारों ओर मिर्च पाउडर डाल आग लगा दी.

Ajit Sinha

फरीदाबाद :साईकिल यात्रा का तीसरे दिन पृथला क्षेत्र के गांवों में हुआ जोरदार स्वागत, बेटियों की आबरु बचाने में सरकार पूरी तरह नाकाम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x