Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के 395 पीजीटी संस्कृत अध्यापकों की हुई पदोन्नति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले कई वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 395 पीजीटी संस्कृत अध्यापकों के पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए है। यह संस्कृत अध्यापकं वर्ष 2007 से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। सरकार के इस फैंसले के बाद हरियाणा राज्य संस्कृत अध्यापक संघ के राज्य प्रधान राम प्रसाद कौशिक के नेतृत्व में पूरे प्रदेश से आये संघ के पदाधिकारियों और संस्कृत अध्यापकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल के आवास पर पहुंच कर उनका आभार व्यक्त किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि इनकी लंबे समय से यह मांग थी। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है, जिसमें हमारे वेद, उपनिषद व अन्य धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान निहित है। राज्य सरकार का सदैव यह प्रयास रहेगा कि यह ज्ञान लोगों तक पहुंचे। संस्कृत भाषा पर शिक्षा शास्त्री व आचार्य जैसी शैक्षणिक योग्यता रखने वालों की पकड़ अन्य लोगों की तुलना में अधिक होती है जिसको सरकार ने माना है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा को और अधिक बढ़ावा मिलना चाहिए, जिसके लिए सरकार प्रयासरत है। संस्कृत एक वैज्ञानिक भाषा है, पूरी दुनिया ने इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की भाषा बनेगी।

Related posts

DHBVN ने आज तुरंत प्रभाव से 7 कार्यकारी अभियंता (XEN) के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं- लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -37 के समीप 12 /2 में बचे हुए शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर कल संभावना हैं कि बिल्डरों द्वारा लिया गया स्टे निरस्त हो सकता हैं।

Ajit Sinha

करनाल ही रहेगी सीएम सिटी, मुख्यमंत्री नायब सिंह के लिए मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा से दिया त्यागपत्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x