Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरुग्राम में सोमवार को ’गाड़ी में बैठे हुए 501लोगों ने लगवाएं कोविड-19 रोधी वैक्सीन 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम जिला में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अपनी गाड़ी से नीचे उतरे बगैर, गाड़ी में बैठे हुए ही कोरोना रोधी वैक्सीन की डोज लगवाने की सुविधा दी। इस सुविधा का सोमवार को 501 लोगों ने फायदा उठाया। सैक्टर 67 के एमथ्रीएम अरबाना की पार्किंग में ड्राइव थ्रु वैक्सीनेशन के तहत सोमवार को लोगो का उनकी गाड़ी में ही टीकाकरण किया गया।

इस स्थान पर 45 साल से ऊपर के लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों को यह सुविधा दी गई थी।इस स्थान पर कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज निशुल्क दी गई थी। यहां पर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं थी और 45 वर्ष से अधिक आयु के 501 लोग पहली डोज लगवाने के लिए अपनी गाड़ियों में आए।गुरुग्राम में टीकाकरण कार्य को देख रहे उप सिविल सर्जन डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों से यह नया प्रयोग कर रहा है, जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ली गई समीक्षा बैठक में भी किया गया था। उन्होंने कहा कि इस ड्राइव थ्रु वैक्सीनेशन का लोगों में काफी क्रेज देखा गया है।000

Related posts

भारत के नव निर्माण के प्रमुख शिल्पकार बनकर देश व समाज के समग्र विकास के लिए कार्य करें-बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

कोविड-19: जिला के 6 निजी अस्पतालों को उनके स्टाफ सहित अधिग्रहित कर सिविल सर्जन को अलाट किया गया है: डीसी

Ajit Sinha

एपी कनेक्शनों से संबंधित सभी जानकारी और मुद्दे प्रतिदिन सांझा होंगे – विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x