Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में महिला के साथ चलती वैन में किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर महिला की पिटाई, चलती गाड़ी से फेंका।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:महिला को कार में लिफ्ट देकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपित 2 घंटे तक महिला को कार में फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर घुमाया देर रात 3:00 बजे महिला को एसजीएम नगर के पास चलती कार से फेंक कर भाग गए महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया पीड़ित के परिजन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है, और आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

पीड़िता की बहन ने शिकायत में बताया है कि रात 8:30 बजे उन के पास बहन की कॉल आई थी और उसे बताया गया कि घर में मां से कहांसुनी हो गई है और मैं अपनी सहेली के घर जा रही हूं और उसने कहा था कि मैं अपनी सहेली के घर से 3 घंटे में वापस आ जाऊंगी। पीड़िता की बहन के मुताबिक देर रात करीब 12:00 बजे पीड़िता कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी। इसी दौरान वह एक इको वैन रुकी जिसमें दो युवक पहले से बैठे हुए थे आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को गुरुग्राम रोड की ओर ले गए। आरोप है फरीदाबाद गुरुग्राम मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से आगे जाकर आरोपित कार चलता रहा जबकि दूसरे ने महिला के साथ दुष्कर्म किया 2 घंटे तक आरोपित वैन को फरीदाबाद- गुरुग्राम रोड पर घूमते रहे महिला ने विरोध भी किया लेकिन वह उनसे से नहीं बच पाई।

देर रात 3:00 बजे आरोपितों ने पीड़िता को चलती वैन से फेंका कर भाग गए सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे और सिर पर चोट आई है। डॉक्टरों को उसके चेहरे पर टांके लगाने पड़े। देर रात पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर इस बारे में बताया। बहन मौके पर पहुंची और देखा कि पीड़िता को इलाज के लिए उसे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया लेकिन फिलहाल उसका फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Related posts

पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की जयंती पर जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने रोटी बैंक को 15000 का चेक भेंट किया

Ajit Sinha

हरियाणा: महेंद्रगढ़ के कनीना में एक सड़क हादसे में 6 स्कूली बच्चे की दर्दनाक मौत,15 से अधिक बच्चे गंभीर से घायल हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज दो आईएएस सहित 38 अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x