Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भाजपा में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ,श्रीमती ममता ठाकुर टीम के साथ शामिल हो गई।

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी विशेषकर अरविंद केजरीवाल की हिमाचल विरोधी कार्यशैली से रुष्ट होकर आज दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती ममता ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती सोनिया बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रीमती संगीता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष,डी. के. त्यागी और प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया, आशीष कुमार को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव व सांसद अरुण सिंह व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी डॉ संजय मयूख उपस्थित रहे। हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि 8 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी समेत आप के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी तो बौखलाहट में ‘आप’ के नेताओं ने उन नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये जिन्होंने वर्षों तक ‘आप’ के लिए काम किया, साथ ही महिलाओं का अपमान करने का भी काम किया. केजरीवाल तो सोचकर चले थे हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने लेकिन उन्हें वहां अपना संगठन बचाना मुश्किल हो रहा है.

कार्यकर्ताओं की अनदेखी करना एक आदत सी बन गई आम आदमी पार्टी की, इसी वजह से उनके नेता ‘आप’ को छोड़ कर जा रहे हैं. इस अवसर पर अनूप केसरी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपना घर-बार और व्यवसाय त्यागकर जिन लोगों ने पार्टी को प्रदेश में खड़ा करने का काम किया, उसकी अनदेखी होने लगी. पंजाब चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आप की दिल्ली की टीम यहां प्रदेश में आकर बैठ गई, जिन्हें यहां की भौगोलिक परिस्थितियों का अता पता नहीं था और न ही संगठन का ज्ञान था।

इसके बाद दिल्‍ली से आए नेता अपनी चलाने लगे। मंडी के रोड शो का हिस्सा भी उन्हें नहीं बनाया गया। सात आठ साल से जो कार्यकर्ता लगे हुए थे उनको कोई रोड शो में जगह नहीं दी गई। रोड शो में पार्टी अपने आप को ही प्रमोट करने आई थी। दिल्ली के नेताओं को बिना प्रदेश पदाधिकारियों से सलाह किए यहां भेज दिया गया। उन्होंने आते ही पार्टी का कांग्रेसीकरण कर दिया। कोई अन्य पार्टी को छोड़ आए लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं थी. जब हमने ‘आप’ की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का विश्लेषण किया तब समझ आया कि हम तो अब तक फर्जी देशभक्त के पीछे बेवजह भाग रहे थे. आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में चल रही अविरल विकास यात्रा में अपनी सहभागिता दे रहा है। यह हम सब की जिम्मेवारी है कि सब एकजुट होकर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। आज देश में अगर कोई असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल है तो भाजपा है। हमारा देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसके लिए आज देशहित में कोई दल और कोई नेता सबसे उपयुक्त और मजबूती से खड़ा है, तो वो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

Related posts

भारतीय क्रिकेट टीम ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी में की जमकर मस्ती-देखें वायरल तस्वीरें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को “बूथ जीता, चुनाव जीता” का दिया मंत्र

Ajit Sinha

ट्रैफिक पुलिस के जवान झमाझम बारिश में भींग कर,जाम से लोगों को बचाने की कोशिश करने वाले जवान को करे सलूट-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x