Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चेन स्नैचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, एक फारार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा सेंट्रल के कोतवाली बिसरख पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके साथी के गिरफ्तारी के लिए कांबिंग अभियान चला रही है.प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है दोनों बदमाश चेन स्नैचिंग और लूटपाट करते है, और एनसीआर में इनके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।  

पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान दादरी निवासी सचिन पुत्र मंगल के रूप में हुई है। एडिशनल डीसीपी डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि बिसरख पुलिस की टीम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्पलेन्डर बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए, जिन्हे पुलिस ने रोका तो बाइक सवार वापस भागने लगे,  जिस पर पुलिस टीम उनका पीछा किया तो बाइक सवार बदमाशों फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सचिन घायल हो गया. जबकि उसका साथी फरार हो गया। एडिशनल डीसीपी  ने बताया कि पूछताछ से पता चला है, इस दोनों बदमाशों ने 10 जून को निराला स्टेट सोसायटी के सर्विस रोड से एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर चेन व अंगूठी लूटी थी और 12 जून को निराला ग्रीन सायर सोसायटी के पास से एक महिला से सोने की चेन छीनी थी। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त पर लूट व चोरी के दर्जनों मुकदमा  पंजीकृत है। पुलिस ने सचिन के कब्जे से अवैध पिस्टल, 3 खोखा, 2 जिंदा कारतूस, लूटी हुई चेन , दो मोबाइल फोन और स्पलेन्डर बाइक बरामद हुई हैं।

Related posts

डिस्कवरी वाइन ग्रुप के 50 लाख रुपए व एक S-PRESSO कार लेकर भागने वाला पीएसओ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पति पर पत्नी को सांप से डसवाकर मारने का आरोप, सांप का होगा डीएनए टेस्ट

Ajit Sinha

देर रात यात्रा करने वाली महिलाएं 112 नंबर पर करवाएं अपना रजिस्ट्रेशन-डीजीपी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x