Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पेड़ से जा टकराई, चार की मौत


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए एक सड़क हादसे में आगरा से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सेक्टर- 160 के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर पेड़ से जा टकराई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

एक्सीडेंट के बाद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की दशा को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज रही होगी। पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे नॉलेज पार्क प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी कार्तिक गुप्ता अपनी पत्नी शिवानी, साली शीतल शर्मा और सुमन गुप्ता तथा कार्तिक के 3 माह के बेटे के साथ आगरा में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 5 बजे सेक्टर-160 के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल शर्मा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां कार्तिक गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सुमन गुप्ता और कार्तिक गुप्ता के 3 माह के बच्चे को फेलिक्स हॉस्पिटल, सेक्टर-137 में एडमिट कराया गया जहां 3 माह के बच्चे की मृत्यु हो गई। कार्तिक गुप्ता की पत्नी शिवानी को जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई जो मौके पर आ गए हैं।शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related posts

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने *आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के नाम से राजनितिक पार्टी की नई शुरुआत की।  

Ajit Sinha

पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका शातिर लुटेरा आकाश मुठभेड़ के बाद घायल- अरेस्ट

Ajit Sinha

पुलिस और लुटेरों के बीच हुए एनकाउंटर में गोली लगने से दो लुटेरे घायल, तीसरे को पुलिस ने धर दबोचा, लूट के 9 मोबाइल बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x