Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एसआरएस रेजीडेंसी के एक फ्लैट में आज शार्ट सर्किट के कारण लगी भयंकर आग, घटना के वक़्त मां-बेटी स्कूल गई हुई थी।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस रेजीडेंसी के एक फ्लैट में आज शार्ट सर्किट के कारण भयंकर आग लग गई। लगी आग पर  सुरक्षा गार्डों ने भारी मशक्कत के बाद काबू किया।  इस फ्लैट में रहने वाली दोनों मां-बेटी स्कूल गई हुई थी। बताया गया हैं कि सूचना देने के वावजूद लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां नहीं पहुंच पाई। 



चश्मदीद की माने तो एसआरएस रेजीडेंसी के टावर सी-1 के पहली मंजिल के एक फ्लैट में मां-बेटी किराए पर रहती हैं। महिला एक स्कूल में टीचर हैं और उसी स्कूल में पढ़ती हैं। आज सुबह तक़रीबन आठ बजे दोनों मां-बेटी स्कूल चली गई थी कि पीछे से उनके फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग भी जबरदस्त था। इस आग की लपटें जब फ्लैट से निकलते हुए देखा तो पूरे सोसायटी में हड़कंप मच गया। लगी आग को सोसायटी के निवासियों और सुरक्षा गार्डों ने भारी मशक्कत के बाद काबू लिया। इस दौरान फायर बिग्रेड को सूचना दी गई, वावजूद इसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाई। इस आग में लाखों रूपए का सामान जलकर ख़ाक हो गई। 

Related posts

राजनैतिक विरोधियों को परेशान करने में लगी हैं केन्द्रीय एजेंसियां: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने योगा शिक्षिका से बदसूलकी के मामले में तीन बदमाशों के मुकदमा दर्ज किया,गिरफ्तार होंगें।

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Ajit Sinha
error: Content is protected !!