Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके के एक सोसायटी के एक फ्लैट में पिता राकेश -पुत्र करण सूद की सनसनीखेज हत्या,एक रिश्तेदार घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दक्षिण दिल्ली के थाना सीआर पार्क के चितरंजन पार्क इलाके के तारा अपार्टमेंट सोसायटी में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे पिता-पुत्र और एक रिश्तेदार पर हमलावर ने तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस सनसनीखेज हमले में पिता -पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया , जिसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। मरने वाले पिता का नाम राकेश सूद (62) व उनके पुत्र करण सूद , (27) है जबकि उनके घायल रिश्तेदार का नाम राहुल है। पुलिस टीम ने दोनों मृतक राकेश सूद और करण सूद के शवों को पोस्टमार्टम के लिए संबंधित अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

आज शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  इस मामले में थाना सीआर पार्क में हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  खबर के अनुसार जब पुलिस पिता -पुत्र की सनसनीखेज हत्या की जांच शुरू की और आसपास में लगे हुए कई  सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें एक शख्स तेजी से भागता हुआ नजर आया , और उसी रूट पर पुलिस ने पीछा किया तो आरोपित पकड़ा गया जिसका नाम असद है जोकि तारा अपार्टमेन्ट का ही रहने वाला है। आरोपित असद से पुलिस पूरी गहनता से पूछताछ कर रही है।  दोनों पिता -पुत्र प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया करते थे।  

Related posts

उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने उत्तरी जिले में दिल्ली के पहले महिला पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha

पुराने शराब का नए स्टिकर लगाकर बेचकर जबरदस्त मुनाफा कमाने वाला आरोपित अरेस्ट, 90 लाख की अंग्रेजी शराब और बियर की बोतल बरामद।

Ajit Sinha

सौहार्द खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा- एसपी वरुण सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x