Athrav – Online News Portal
नोएडा

बीती रात एक चलती हुंडई एक्सेंट कार अचानक आग का गोला बन गई-वीडियो देखें



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 98 के पास बीती रात एक चलती हुंडई एक्सेंट कार अचानक आग का गोला बन गई। कार चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई, बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक अपनी कार लेकर जा रहा था, तभी उसे अचानक कुछ जलने की महक आई। चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और नीचे उतर गया। देखते ही देख ते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि समय रहते चालक के बाहर निकलने से कोई जनहानि नहीं हुई।

Related posts

विलुप्त होती दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन नोएडा में मिला, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 4 करोड़ हैं।

Ajit Sinha

रजिस्ट्री और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर खरीदारों का कैंडल मार्च प्रोटेस्ट-वीडियो देखें

Ajit Sinha

कम निर्माण सामग्री को पर्ची में अधिक बताकर बिल्डर को चूना लगाने वाले चार ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x