Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

आईएमए ने किया महिला सशक्तीकरण के लिए साड़ी वॉकथॉन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा की महिला डॉक्टर विंग ने गुड़गांव के लेजर वैली में साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने तिरंगे के रंगों में साड़ी पहन कर नारी शक्ति की आवाज उठाई। डॉ सारिका वर्मा आईएमए महिला डॉक्टर विंग अध्यक्ष ने 76 वे स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाओं के साथ समाज को यह संदेश भी दिया कि अपनी बेटियों को परंपरा की बेढियों में बांधना बंद करें और अपने सपनों की उड़ान भरणे दे।  जिस देश में महिलाएं शिक्षित हो,पूरी तरह से आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो वही देश आर्थिक सुपर पावर बन सकता है। 

डॉ. अनिता गर्ग आईएमए प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग, डॉ ज्योति यादव प्रदेश सचिव, डॉ विनीता यादव गुड़गांव सचिव, डॉ पुनिता हसीजा पूर्व आईएमए प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।  डॉ धीरेंद्र सोनी सचिव आईएमए हरियाणा और डॉ अजय महाजन निर्वाचित आईएमए हरियाणा अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  रहे।  डॉ. अशोक तनेजा , डॉ. सुरेश वशिष्ठ, डॉ राजेश कक्कड़, डॉ सुमन यादव, डॉ सविता चौधरी, डॉ अंजू डिप्टी सीएमओ, डॉ रीमा गोयल, डॉ सुनीला सोनी, डॉ अनिशा महाजन, डॉ पुष्पा बिश्नोई के साथ गुड़गांव, फरीदाबाद, हिसार, यमुनानगर के वरिष्ठ डॉक्टर ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  हर तरफ़ भारम माता की जय और लहराता तिरंगा दिखाई दे रहा था। 

Related posts

एनजीटी गाइड लाइंस के तहत डीसी अमित अत्री ने ठोस कचरा प्रबंधन के प्लांट लगवाने के निर्देश दिए

Ajit Sinha

वार्ड में इलाज करवा रहे एक बच्चे के माता पिता के साथ दुर्व्यवहार करने पर नर्स को तुरंत प्रभाव से टर्मिनेट करने के निर्देश दिए: डीसी 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हॉस्पिटल में मौजूदा टीम को 1500 से भी ज्यादा सफल लिवर ट्रांसप्लांट करने का गहन अनुभव है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x