Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

अवैध वसूली : अनिल भल्ला से प्रोडक्शन वारंट के दौरान 24 लाख 60 हजार 600 रुपये, 1 पिस्टल, काफी मात्रा में ज्वैलरी बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि  डीसीपी, पंचकूला सुरेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में एसीपी क्राईम अमन कुमार, एसीपी सुरेन्द्र सिंह तथा प्रबंधक थाना सेक्टर -5 सुखबीर सिंह द्वारा अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई करते हुए  गत 30 मई 2022 को बरामद हुए 4.63 करोड रुपये, ज्वैलरी, पैसा, अफीम तथा 2 अवैध पिस्तौल, 3 मैगजीन, 11 जिन्दा कारतूस इत्यादि बारे  पूछताछ हेतु गत 7 जून को आरोपित अनिल भल्ला तथा साहिल भल्ला को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी जो दोनों आरोपितों  को पेश अदालत 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था ।

पुलिस ने अनिल भल्ला की पत्नी और बेटे की बहू से मिले करोड़ों रुपये कैश, ज्वेलरी, अफीम, पिस्तौल, कारतूस बारे में पूछताछ दौरान दोबारा अनिल भल्ला के घर से तलाशी के दौरान अनिल के घर से गत 8 जून को 24 लाख 60 हजार 600 रुपये, 1 पिस्तौल, काफी मात्रा में ज्वैलर्स तथा कागजात ( स्टाम्प पेपर, बैंक चेक) हस्ताक्षर शुदा बरामद किए है। इसके अलावा गत  30 मई 2022 को अनिल भल्ला की पत्नी अंजू भल्ला तथा अजंली पत्नी साहिल भल्ला से 697 ग्राम अफीम बरामद बारें अनिल भल्ला तथा साहिल भल्ला से पूछताछ की गई जिस पूछताछ में साहिल भल्ला नें बताया कि वह अफीम निर्मल सिंह,

निवासी गाँव बसौला पिन्जोर से लेकर आता था और यह अफीम भी उसने निर्मल सिंह से खरीदी थी ।गत 8 जून 2022 को एसीपी क्राईम अमन कुमार द्वारा तत्परता से कार्रवाई  करते हुए एक अलग से टीम तैयार करके निर्मल सिंह निवासी गांव बसौला पिन्जोर के घर पर छापामारी करते हुए आरोपी निर्मल सिंह से 3 किलो 564 ग्राम अफीम (जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये) बरामद करके, निर्मल सिंह को गिरफ्तार किया गया है व इस संबध में अलग से मुकदमा संख्या- 335, दिनांक 08.06.2022, भारतीय दंड संहिता की धारा 18-61-85 एन.डी.पी.एस एक्ट, थाना पिन्जोर में मुकदमा दर्ज किया गया ।इसके अलावा आरोपी निर्मल सिंह को पेश अदालत पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आरोपी से भारी मात्रा में बरामद नशीला पदार्थ बारें पूछताछ करके आगामी कार्रवाई की जा सके ।  

Related posts

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज टाटा नमक की नकली पैकिंग करने वाली कंपनी में की छापेमारी -देखें वीडियो

Ajit Sinha

व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट कर 88 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले दो फर्जी सीबीआई अधिकारी पकड़े गए।

Ajit Sinha

स्वतंत्रता दिवस मौके पर अलर्ट पुलिस की बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने बदमाश घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x