Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सैकड़ों लोगों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने ज्वाइन कराई पार्टी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को वार्ड नंबर 1, प्रजापति धर्मशाला जटवाड़ा सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महेश प्रजापति की अगुवाई में कांग्रेस छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को भाजपा में शामिल किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी में पूरा मान और सम्मान देने की बात कही। वहीं भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों ने श्री बड़ौली को आश्वासन देते हुए कहा कि वे सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत है।

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता संगठन और जनता के बीच एक मजबूत पुल का काम करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं जो सेवा और समर्पण का प्रतीक है।बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार का लक्ष्य सबका विकास है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हरियाणा में नायब सैनी सरकार बिना भेदभाव के प्रदेश का विकास कर रही है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में लोककल्याण के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में गरीबा लोगों को आष्युमान और चिरायु योजना के तहत निशुल्क इलाज हो रहा है।मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि गरीब महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दे रही है। श्री बड़ौली ने कहा कि सरकार की ऐसी तमाम गरीब कल्याण की योजनाएं हैं जिनका लाभ हर पात्र नागरिक को मिल रहा है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए हरियाण को विकसित राज्य बनाने पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर विधायक पवन खरखौदा, जिला महामंत्री तरूण देवीदास, प्रदेश प्रवक्ता राज कुमार कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, आरती शर्मा, महेश कुमार, ललित बत्रा, हरि प्रकाश सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा: एसटीएफ ने आज 25000 रूपए का ईनामी मोस्ट वान्टेड अपराधी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

क़तर के अधिकारियों ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मियों को अरेस्ट कर कथित तौर पर एकांत कारावास में रखा हुआ है।

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केरल के कोझिकोड में भाजपा की नई जिला कमिटी कार्यालय का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x