Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दिल्ली की एक लड़की द्वारा एक शख्स पर कार में लिफ्ट देकर उसके साथ बलात्कार करने का दर्ज केस निकला झूठा, केस रद्द।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: दिल्ली की रहने वाली एक लड़की द्वारा सेक्टर -53 में एक शख्स के खिलाफ बलात्कार और जबरन  छेड़छाड़  करने का मामला झूठा निकला। इस के बाद पुलिस दर्ज किए गए मुकदमे को आज रद्द कर दिया गया हैं। पुलिस की माने तो शिकयतकर्ता लड़की दिल्ली के अलग -अलग थानों में कई लड़कों के खिलाफ पहले भी कई लड़कों को खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया  हुआ हैं। पुलिस की माने तो बीते नौ अगस्त 2019  को दिल्ली की रहने वाली एक लड़की  ने थाना सैक्टर -53,गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह फेस-2,गुरुग्राम में नौकरी करती है। मई-2019 को उसे एक लङके ने अपनी कार में लिफ्ट दी। उसके बाद वह लङका उसे एक बार उसके ऑफिस में लेने आया और घर छोङने गया तो डी.एल. एफ फेस-5, गुरुग्राम के आस-पास गाङी रोककर उसके  साथ जबरदस्ती बलात्कार किया व अननचुरल तरीके से उसके साथ अश्लील व्यवहार किया। इसके बाद उस लड़के  ने उसको  दोस्ती करने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। उसके  बाद वह उसे  लगातार डराने धमकाने लगा और फोन पर भी धमकीयां देने लगा।

इस शिकायत पर थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में मुकदमा नंबर – 409, दिनांक 10.08.2019 भारतीय दंड सहिंता की धारा 376  के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया।इस मुकदमा  में तत्परता से आगामी कार्रवाई  करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता लड़की को सैक्टर-10 सरकारी हस्पताल में मैडिकल परिक्षण के लिए ले जाया गया तो लड़की  ने वहां पर मैडिकल परिक्षण कराने से मना कर दिया। उसके बाद लड़की को पुलिस द्वारा जब अदालत के सम्मुख164 सी.आर.पी. के तहत ब्यान दिलाने ले जाया गया तो लड़की ने अदालत के सम्मुख यह कहकर ब्यान नही दिया कि उसका मानसिक सन्तुलन सही नही है। उसके उपरान्त दिनांक 19.08.2019 को पुलिस टीम द्वारा लड़की  को पुनः दोबारा  से मैडिकल परिक्षण के लिए सरकारी  हस्पताल सैक्टर-10 ले जाया गया और लड़की  का मैडिकल परिक्षण कराया गया व अदालत के सम्मुख पेश करके 164 सी.आर.पी. के ब्यान कराए गए। मैडिकल सैंपल आदि को निरीक्षण के लिए एफ.एस.एल. भेजा गया।



पुलिस की माने तो इस मुकदमे में आगामी जांच करते हुए पुलिस टीम ने अपने अनुसंधान में पाया कि उपरोक्त मुकदमे में शिकायतकर्ता लड़की द्वारा दिल्ली में अलग-अलग थानों में अलग-अलग लड़कों  के खिलाफ छेङछाङ व बलात्कार के कई मुकदमें  दर्ज  कराए हुए है। दिल्ली पुलिस से सम्पर्क करने उपरान्त गुरुग्राम पुलिस को यह भी ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मुकदमे  में शिकायत कर्ता लड़की  झूठे आरोप लगाकर लड़कों  के खिलाफ शिकायत देने व मुकदमा दर्ज कराने की आदि है तथा गुरुग्राम पुलिस द्वारा लड़की के  द्वारा उपरोक्त मुकदमे में जिस लड़के पर अपनी शिकायत में आरोप लगाए थे, उसे भी शामिल तफतीश किया जिससे भी पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। आरोपी के ब्यानों की व शिकायतकर्ता लड़की द्वारा लगाए गए आरोपों को भी पुलिस टीम द्वारा मिलान करके उनकी पुष्टि के लिए पुलिस टीम द्वारा पुलिस तकनीकी की सहायता ली गई तो भी लड़की  द्वारा लगाए गए आरोप झूठे व बेबूनियाद मिले। पुलिस द्वारा अपनी जाँच में पाए गए तथ्यों के बारे उच्च अधिकारियों को भी बतलाया गया तथा उपरोक्त मुकदमे  को नियमानुसार रद्द किया गया।

Related posts

हरियाणा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम चरण में शांतिपूर्ण रहा मतदान-डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक और अवैध रूप से चल रहे गर्भपात करने के सेंटर का किया भंडाफोड़।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी मामले में दो अरेस्ट।

Ajit Sinha
//mordoops.com/4/2220576
error: Content is protected !!