Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

HPSC सिलेक्शन की बजाय हरियाणवी युवाओं के लिए रिजेक्शन कमीशन बन चुका है- दीपेन्द्र हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि HPSC सिलेक्शन की बजाय हरियाणवी युवाओं के लिए रिजेक्शन कमीशन बन चुका है। पिछले 12 साल से बीजेपी सरकार भर्तियों के नाम पर हरियाणा के युवाओं को ठग रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों इंतजार के बाद HPSC PGT Computer Science की 1711 पदों की भर्ती का Result आया तो सिर्फ 39 ही पास हुए, बाकी 1672 पद खाली रह जायेंगे। इससे पहले भी अनेक भर्तियों में पदों को खाली रखा गया। HPSC दरअसल, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की बजाए गैर-हरियाणवी पब्लिक सर्विस कमीशन बन गया है। क्योंकि ज्यादातर चयन बाहर के युवाओं का हो रहा है। हरियाणा के युवा यूपीएससी एवं अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर लेते हैं लेकिन, HPSC सोची-समझी साजिश के तहत अपनी परीक्षाओं में इन्हें अयोग्य ठहरा रहा है। उन्होंने मांग करी कि HPSC चेयरमैन को तुरंत बर्खास्त कर किसी हरियाणवी को चेयरमैन नियुक्त किया जाए। HPSC को भंग करके तमाम भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Related posts

जीएसटी के लागू होने से देश आर्थिक तौर पर एकसूत्र में बन्धा: रीतिक वधवा

Ajit Sinha

मछलीपालकों को केंद्र की सब्सिडी का नहीं करना होगा इंतजार, प्रदेश सरकार देगी एडवांस सब्सिडी – सीएम

Ajit Sinha

आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x