Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 की मौत।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की रफ़्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-49 रेड लाइट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने ई-रिक्शा को रौंद दिया, जिससे ई-रिक्शा चालक और उसमें बैठी एक महिला सवारी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल डंपर को ज़ब्त कर लिया है और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह हादसा मंगलवार को प्रयाग अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर ने ई-रिक्शा में ज़बरदस्त टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक और महिला सवारी की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल डंपर को ज़ब्त कर लिया है और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अभी मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है और जिससे उनके परिजनों से संपर्क किया जा सके है।”

Related posts

पिकअप और कार की आमने सामने की टक्कर, छह महिला, दो बच्चों समेत 11 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Ajit Sinha

किसान महापंचायत: जमीन से लेकर अस्तित्व तक की जंग की चर्चा, अब आर-पार की जंग की तैयारी

Ajit Sinha

प्रेमिका के पिता ने गांवों के साथ मिलकर अपनी बेटी के प्रेमी को मार डाला, उसका साथी गंभीर 3 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x