Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा एसटीएफ के हवलदार सुरेश को एक डम्पर ने कुचला, उसकी घटना स्थल  पर ही मौत हो गई। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : एसटीएफ, हरियाणा में तैनात हवलदार को शुक्रवार सुबह प्याली चौक पर एक अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान गांव छांयसा निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। सुरेश कुमार साल 2008 में हरियाणा पुलिस के इंडियन रिजर्व बल में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। वे पदोन्नत होकर हवलदार बने थे।

इस समय एसटीएफ हरियाणा के गुरुग्राम कार्यालय में डेपुटेशन पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल से वे किसी काम के सिलसिले में बल्लभगढ़ जा रहे थे। प्याली चौक पर तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे वे मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरे। उनका सिर डंपर के अगले टायर के नीचे आ गया। उन्होंने हेलमेट पहना था। इससे करीब 15 फुट तक वे टायर के साथ-साथ सड़क पर घिसटते चले गए। डंपर के टायर के नीचे आने से हेलमेट के साथ ही सुरेश कुमार का सिर भी बुरी तरह कुचल गया। इससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।



आस-पास मौजूद लोगों ने डंपर चालक को वहीं दबोच लिया। उसकी पहचान मेवात के गांव उटावड़ निवासी साकिर के रूप में हुई है। डंपर चालक पाली क्रशर जोन से बल्लभगढ़ जा रहा था। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने सुरेश के छोटे भाई नरेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।

नरेश ने बताया है कि वे दो भाई हैं। सुरेश बड़े थे। नरेश शहर में ही एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। सुरेश के तीन बच्चे हैं। इस हादसे से उनके परिवार सहित पूरा गांव छांयसा गमगीन है। सुरेश के छोटे भाई नरेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया:राजेश भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अर्धसैनिक बल की 11 कंपनी, 5000 के करीब पुलिसकर्मी IRB की 2 कंपनी की सुरक्षा में होगा शांतिपूर्ण मतदान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आईएमए के डॉक्टर आगामी 18 जून को अपने हॉस्पिटलों में ओपीडी सेवाएं बंद रखेंगें और काला दिवस मनाएंगे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!