Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा : पंडित मोहन लाल बड़ौली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली रविवार को सोनीपत में भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से भेंट कर जीत की बधाई दी। श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान ही भाजपा की पहचान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और कड़ी मेहनत से ही जीत संभव हो पाई है और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक निखिल मैदान से भी शिष्टाचार भेंट कर जीत की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली गुरुदेव राजेंद्र कृष्ण के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे और गुरु जी का आशीर्वाद लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम होता है। भाजपा की इसी नीति का परिणाम है कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा को सेवा का मौका दिया है। कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमने तीसरी बार सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है और इस पार्टी में कोई भी कर्मठ कार्यकर्ता शीर्ष स्थान पर पहुंच सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अगले पांच सालों में हरियाणा विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन जनहित में निर्णय लेकर हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। चुनाव के समय भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी की किया था उसे संकल्प के साथ नायब सरकार पूरा करेगी। श्री बड़ौली ने कहा कि सीएम सैनी की कार्यशैली से हरियाणा का जन-जन खुश है। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नगर निकायों में समाधान शिविर शुरू करने के निर्णय की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब लोगों की समस्याओं का आसानी से समाधान होगा। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध तरीके से काम करेगी।
*बॉक्स —*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सदस्यता अभियान के लिए गठित की प्रदेश टोली
– वेदपाल एडवोकेट प्रदेश संयोजक व पांच सदस्य किए नियुक्त
हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने इतिहास रचा है। अब पार्टी प्रदेश में नए सदस्य बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी। सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश टोली का गठन किया है। इस बाबत प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने प्रदेश संयोजक और 5 सदस्यों के नामों का पत्र भी जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा सदस्यता अभियान के लिए वेदपाल एडवोकेट को प्रदेश संयोजक और संदीप जोशी, अशोक गुर्जर, वरूण श्योराण, गोपाल शर्मा, मीना परमार को सदस्य नियुक्त किया है।

Related posts

रणदीप सिंह सुरजेवाला,का बयान:आज दिल्ली में हुई हिंसक व अराजक घटनाओं से कांग्रेस पार्टी व पूरा देश क्षुब्ध है।

Ajit Sinha

किसान महापंचायत कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम के लिए कांग्रेस व वामपंथियों को जिम्मेवार ठहराया- सीएम  

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा की होगी रिकॉर्ड जीत, प्रवीण बत्रा जोशी ने देवतुल्य मतदाताओं का जताया आभार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x