Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा को जीएसटी प्रतिपूर्ति के मिलेंगे 629 करोड़ रुपए – डिप्टी सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जून 2022 की जीएसटी प्रतिपूर्ति की 629 करोड़ रुपए की बकाया राशि केंद्र सरकार से जल्द ही मिलेगी, इसकी स्वीकृति शनिवार को नई दिल्ली में जीएसटी कॉउन्सिल की 49 वीं बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में दे दी गई है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जो “कॉन्स्टिटूशन ऑफ़ ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ऑन जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल” के कन्वीनर भी हैं, ने यह जानकारी कॉउन्सिल की बैठक में हिस्सा लेने के बाद दी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बैठक में कन्वीनर के तौर पर “कॉन्स्टिटूशन ऑफ़ ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ऑन जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल ” की सिफारिशों को प्रस्तुत किया। उन्होंने फिटमेंट कमेटी से स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल, मल्टी यूटिलिटी व्हीकल में रेट इश्यू की जांच करने और इसे अंतिम निर्णय के लिए काउंसिल के पास लाने का भी अनुरोध किया।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आगे जानकारी दी कि जीएसटी काउंसिल ने राब (लिक्विड गुड़) पर जीएसटी की दर शून्य कर दी गई है। खुले लिक्विड गुड़ पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है। यानी इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं पैकेट बंद लिक्विड गुड़ पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। पेंसिल और शार्पनर पर जीएसटी दरें 18 प्रतिशत से घटाकर 12% कर दी गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद : गांव भनकपुर में बारात की बिदाई के समय बजा राष्ट्रगान तो बारातियों के साथ दूल्हे राजा भी सावधान की मुद्रा में हुए खड़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज 3 एकड़ जमीनों पर विकसित की गई अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x