Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा विजिलेंस ब्यूरों की टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते मंडी सुपरवाइजर रंगे हाथ अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने मार्केट कमेटी फतेहाबाद में कार्यरत मंडी सुपरवाइजर मदन लाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि जगजीवन पुरा फतेहाबाद निवासी शिकायतकर्ता सुरेंद्र प्रकाश ने आरोपी के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत दी थी। आरोपी शिकायतकर्ता की सीडस फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए आरोपी मंडी सुपरवाइजर को 30 हजार रुपये लेते रंगे हाथ काबू किया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि ब्यूरो के थाना हिसार में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार नगर निगम, गुरूग्राम के लिपिक लालचन्द के विरूद्ध जिला न्यायालय में किया चालान पेश।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: बुर्के में फायरिंग करती नजर आई लेडी,खुद को बता रही थी गैंगस्‍टर की बहन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x