Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: दो ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 11 किए काबू, 607 सिम कार्ड, 22 मोबाइल फोन बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा सिरसा जिले में दो ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके 11 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकडे गए आरोपित  भारी संख्या में लोगों से अमेजन, पे-जैप, धनी जैसी ऑनलाइन कंपनियों के जरिए ठगी करते थे।
 
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न मोबाइल कंपनियों के 607 सिम कार्ड, 22 मोबाइल फोन और दो लैपटॉप भी बरामद किए हैं। साइबर ठगी के चार सदस्यों वाला एक गिरोह डिंग मंडी क्षेत्र से संचालित हो रहा था, जबकि जिले में सात मैंबर का दूसरा गैंग गांव शेरपुरा एरिया में सक्रिय था। अब तक की पुलिस जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपितों  ने विभिन्न कंपनियों के सिम जाली दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त करके उन मोबाईल सिमों के माध्यम से अमेजॉन, धनी, पे-जैप जैसी ऑनलाईन कंपनियों द्वारा आमजन को नगद राशि के रूप में दिए जाने वाले लाभ को स्वंय प्राप्त कर ठगी करते थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी आईडी और दस्ता वेजों पर सिम हासिल कर नागरिकों को ठग रहे हैं। विश्वसनीय इनपुट के आधार पर, पुलिस ने 11 आरोपितों  को दो अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया है।
 
पहले ऑपरेशन में, पुलिस ने डिंग मंडी इलाके में 280 सिम, 11 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद करने के बाद रमेश कुमार, विनोद कुमार, सुभाष और राजेश को गिरफ्तार किया। एक अन्य रेड में गिरफ्तार लोगों की पहचान अजय कुमार, संजय, गोविंद सिंह, विकास, दर्शन सिंह, संजय और हर्ष के रूप में हुई। उनके पास से 327 सिम, 11 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया। आरोपितों  के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों  से इस बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी और इस अवधि के दौरान काफी संख्या में सिम, मोबाईल फोन, जाली दस्तावेजों व अन्य सामान बरामद होने तथा गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता और इस नेटवर्क से संबंधित बहुत बड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता ।उन्होने बतलाया कि इस गैर-कानूनी कार्य में जो भी संलिप्त पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई  की जाएगी।  

Related posts

एक तेज रफ़्तार आई 10 कार एक बर्तन की दुकान में जा घुसी, मचा हड़कम,ये घटना ग्रेटर नॉएडा के सूरजपुर की है-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

घर के निर्माण कार्य न रुकवाने के एवज में 40000 रुपए रिश्वत लेते हुए नगर निगम गुरुग्राम का एक स्टाफ एसीबी के हाथो पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के प्रमुख 2 गुर्गों पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!