Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज के फर्जी ट्वीट के जरिए लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में दो अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नाम से प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाने बारे फर्जी ट्वीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रहलाद निवासी टूंडला मंडी, अंबाला और रोहित नागपाल निवासी सुंदरनगर, यमुनानगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने प्रहलाद को अंबाला से जबकि रोहित को यमुनानगर जिले से गिरफ्तार किया है।सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी ट्वीट में दावा किया गया था कि हरियाणा में लाकॅडाउन अवधि 20 मई, 2021 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में जांच जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नॉन स्टॉप रफ्तार से भारत वर्ष 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र – नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

मारने गया था कॉल सेंटर के मालिक को, फिर उसने कोशिश की उसके दोस्त के अपहरण करने की,पर उसके हाथों कोई और मारा गया।

Ajit Sinha

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने एक नाइजीरियन महिला को अफ़्रीकी कंपनी के 840 बियर कैन के साथ गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x