Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज अंबाला कैंट बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज अंबाला कैंट बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया और उन्होंने बस अड्डे के अंदर बिना परमिट की प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगाम लगाने के लिए आरटीओ और रोडवेज के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।परिवहन मंत्री ने इस दौरान  देरी से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे भविष्य में समय पर कार्यालय आकर रजिस्टर में नियमित तौर पर हाजिरी लगाएं। मंत्री ने ऐसे कर्मचारियों को आगे से समय पर दफ्तर आने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। उन्होंने कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं से भी बात की और उन्हें समुचित परिवहन सुविधा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बगैर परमिट की बसों को हरगिज नहीं चलने दिया जाएगा और बिना परमिट की बसें चलने पर सम्बन्धित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाही की जाएगी।बस अड्डे के निरीक्षण के बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत-संकल्प है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोडवेज बेड़े में एक हजार से ज्यादा बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जाने वाली 190 बसों में से 80 बसें चालू हो चुकी हैं और शेष बसें भी जल्द ही सडक़ों पर आ जाएंगी।



इसके अलावा, 168 बसें मार्च, 2020 तक आ जाएंगी जिनमें 150 मिनी बसें और 18 सुपर लग्जरी (वोल्वो) बसें शामिल हैं। इसके अलावा, 867 स्टैण्डर्ड डीजल ईंजन बसों की खरीद हेतु भी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि छात्राओं के लिए विभिन्न रूटों पर 219 बसें चलाई जा रही हैं तथा आवश्यकता के आधार पर इनकी संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज चौथी व पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूलों को खोलने का किया फैसला।

Ajit Sinha

सीएम साहब यहां के बिल्डर लोग लूटेरे हैं, जो अधिकारियों की मिलीभगत से उनके क्षेत्र की जनता को जमकर लूट रहे हैं -राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जगमाल एन्क्लेव में बाइक सवार शख्स को जिंदा जलाने की कोशिश की, बाइक जल कर हुआ खाक, बाल -बाल बचा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!