Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: लव जिहाद के मामलों पर नियंत्रण करने हेतु सख्त कानून, प्रारूप तैयार करने हेतु समिति का गठन किया जाएगा- विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृहमंत्री  अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद के मामलों पर नियंत्रण करने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा। इसका प्रारूप तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। गृहमंत्री ने आज इस संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस बारे में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल से भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस कानून के बनने से राज्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा दबाव, प्रलोभन, किसी प्रकार के षडयंत्र या प्यार से धर्म परिवर्तन करवाने के प्रयास पर रोक लगेगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विज ने कहा कि अन्य प्रदेशों में इस विषय पर बने कानूनों का भी अध्ययन किया जाएगा। इस कमेटी में गृह विभाग, महाधिवक्ता व अन्य संबंधित अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  राजीव अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी आलोक मित्तल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने नाइट डोमिनेशन अभियान के 1000 पुलिस के लोगों को तैनात किए,3810 वाहनों की चैकिंग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में 15 अप्रैल से फ्लैटों में अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों दुकानदारों को सीलिंग की नोटिसों को थमाएं जाएगें, डीटीपी

Ajit Sinha

विधायक क्षेत्र के विकास पर ध्यान दे और शहर की दुर्दशा सुधारने के लिए कार्य करे :विजय प्रताप

Ajit Sinha
error: Content is protected !!