Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने आज “एचपीएससी” बोर्ड के भर्ती मामले में पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ चालान किया पेश है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा आज एचपीएससी बोर्ड के भर्ती मामले में पकड़े गए तीनों आरोपितों के खिलाफ चालान पेश किया गया है। ब्यूरो प्रवक्ता के अनुसार गत 14 जनवरी को अनिल नागर, नवीन तथा अश्विनी के खिलाफ पंचकूला न्यायालय में चालान पेश किया गया तथा राज्य सतर्कता विभाग द्वारा यह चालान 2 महीने के अंदर पेश किया गया है।               

प्रवक्ता ने आगे बताया कि उपरोक्त आरोपितों के खिलाफ विभाग द्वारा तफ्तीश जारी है तथा हैंडराइटिंग, वाइस सैंपल आदि की रिपोर्ट एफएसएल मधुबन से आने बाकी है। एफएसएल मधुबन से रिपोर्ट आने के बाद उपरोक्त आरोपितों  के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान भी विभाग द्वारा जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की तह तक जाने के लिए आगे की तफ्तीश अभी जारी है और अन्य आरोपितों की संलिप्तता की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

एक इंजिनियर महिला को प्रमुख कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम 28 लाख रूपए की ठगी करने के आरोपित सुरक्षा गार्ड अरेस्ट।

Ajit Sinha

वेयरहाउस के केयरटेकर का अपहरण करके मारपीट करने के मामले में 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में शाम 7 बजे तक 61.19% मतदान हुआ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x