Athrav – Online News Portal
खेल राज्य हरियाणा

हरियाणा: टोक्यो ओलंपिक के योद्धाओं का 13 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह- दुष्यंत चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ: हरियाणा के उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 देश के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हुआ हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के लिए खिलाड़ियों ने सर्वाधिक सात मेडल प्राप्त किए हैं जिसमें से तीन मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। उपमुख्यमंत्री सिरसा में लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को न केवल बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है

बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन का अवसर भी प्रदान कर रही है। हरियाणा सरकार द्वारा 13 अगस्त को सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने भिन्न-भिन्न खेलों में मेडल विजेता खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related posts

…राजली की गलियों से राज के गलियारों तक अनूप धानक

Ajit Sinha

प्रदेश के 22 जिलों में से 12 जिलों में जिला उपभोक्ता फोरम के नए भवन बनाए जा चुके और10 जिलों में भवन बनाए जाना बाकी है : सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को कई पाबंदियों के साथ जारी किया हैं–आदेश की कॉपी पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x