Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा गुरुग्राम को नौ खेलों के लिए अलॉट हुई 10 खेल नर्सरियां

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए तथा शुरुआती स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए गुरुग्राम जिले में 10 खेल नर्सरी अलॉट की गई है। इनमें दो खेल नर्सरी सरकारी स्कूल में चार निजी स्कूलों में व चार निजी प्रशिक्षण केन्द्रों में अलॉट की गई है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संधू बाला ने बताया की खेल विभाग की इस पहल से खिलाड़ियों में काफी उत्साह है जिसके चलते अन्य बच्चों में भी खेलों के प्रति रुचि का विस्तार होगा।

उन्होंने बताया कि हॉकी, शूटिंग, कयाकिंग व कैनोइंग, बेसबॉल, कब्बडी, एथलेटिक्स, रेसलिंग सहित जिम्नास्टिक खेलों के लिए अलॉट की गई इन खेल नर्सरियों के शुरू होने से जिला के बच्चों में खेल भावना में बढ़ोतरी होने के साथ साथ आगामी वर्षों में हरियाणा में मैडल की संख्या में भी वृद्धि होगी।

Related posts

सत्ता में रहकर विपक्ष जैसे बयान देकर भाजपा नेता जनता के साथ मजाक कर रहे हैं- डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha

जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली तीन दिवसीय बैठक गुरुग्राम में संपन्न।

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मानेसर स्थित आईसीएटी संस्थान का किया दौरा, भारत के ऑटोमोटिव इनोवेशन की सराहना की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x