Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा पुलिस आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 26 अगस्त से अपराधियों पकड़ने हेतु अभियान चलाएगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:आगामी विधानसभा चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने राज्य में वांछित व कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस द्वारा प्रदेश में अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध हथियारों,शराब तथा मादक पदार्थों पर पूर्णरुप से रोक लगाने के लिए 26 अगस्त से एक विशेष अभियान की शुरुआत की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने में फरार अपराधी पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक हो सकते हैं। ऐसे तमाम अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए 26 अगस्त से शुरू होने वाला यह विशेष अभियान 10 अक्टूबर, 2019 तक जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस प्रमुख (डीजीपी), मनोज यादव के निर्देश पर पुलिस इस अभियान को शुरू करने जा रही है। डीजीपी ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों निर्देश देते हुए कहा है कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में वारंटियों, अन्य अपराधियों और कुख्यात तत्वों पर शिकंजा कसें। इससे अपराध को रोकने व अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने में मदद मिल सकेगी। विर्क ने बताया कि स्वयं डीजीपी द्वारा व्यक्तिगत रूप से इस अभियान की प्रगति की निगरानी की जाएगी।



उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत उद्घोषित अपराधियों, बेल जम्पर्स, पैरोल या फरलो जंपर्स, मोस्ट-वांटेड अपराधियों, विभिन्न अदालतों द्वारा अपीलों को खारिज करने के बाद जिन दोषियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया है व बुरे चरित्रों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अवैध हथियार, अवैध शराब और मादक पदार्थों को जब्त करने व गैर जमानती वारंटों के निष्पादन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा ।

Related posts

फरीदाबाद: देश में सरकारी नौकरियों में 30 लाख पद खाली, कांग्रेस की सरकार बनने पर भरे जाएंगे सभी पद-उदयभान

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार मामले में कानूनगो को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा।

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ : राष्टीय महिला कांग्रेस की महासचिव शारदा राठौर द्वारा आयोजित परिवर्तन बस रैली में पहुंचे गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक तंवर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!