Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस सिरसा ने करीब 25 लाख रूपए की 11 किलोग्राम अफीम सहित कार सवार तस्कर गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ: जिला भर में पुलिस अधीक्षक सिरसा उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अरुण सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने लाखों रूपये की अफीम के साथ कार सवार एक शख्स को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । सीआईए पुलिस ने गश्त  व चैकिंग के दौरान महत्व पूर्ण सुचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए जमाल क्षेत्र से कार सवार एक शख्स को करीब 25 लाख रूपए  की 11 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी आर्यन चौधरी व सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पैक्टर रविंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से बताया कि पकड़े गए शख्स की पहचान दिनेश कुमार  निवासी वार्ड नं. 6,तुरकिया मंदसौर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है ।
उन्होने बताया कि पकड़े गए शख्स से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा  दर्ज कर सप्लायर व अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरु कर दी है । इस संबंध में उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस के उप निरीक्षक सतबीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान चौपटा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान महत्तवपूर्ण सुचना मिली कि कार में सवार एक शख्स  मध्यप्रदेश से अफीम की एक बड़ी खेप लेकर नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में अफीम सप्लाई करने की फिराक में है। डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि इस सूचना को पाकर सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने जमाल क्षेत्र में सेमनाला के पास नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग शुरू की । इसी दौरान सामने से आ रही कार को शक के बिनाह पर रोककर कार की तलाशी लेने पर उक्त कार में से 11 किलोग्राम अफीम बरामद हुई । प्रारंम्भिक पूछताछ में पता चला है  कि यह अफीम आरोपी द्वारा मध्यप्रदेश क्षेत्र से लाई गई थी । उन्होंने बताया कि पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है । पकड़े गए शख्स  को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।  

Related posts

घर आने से मना करने पर दोस्त के पिता को गोली मारने के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

बीजेपी ने किसान, जवान व पहलवान यानी खिलाड़ियों समेत हर वर्ग को किया अपमानित- हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!