Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने 8 करोड़ रुपये के चोरीशुदा 1294 लैपटॉप से लदा ट्रक किया बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने लैपटॉप से लदे ट्रक को नूंह जिले से बरामद कर लगभग 8 करोड़ रुपये के नामी ब्रांड के 1294 लैपटॉप भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नूंह जिले के निवासी नियामत और नईम नाम के दो आरोपियों ने वाहन मालिक शह पर काफी मात्रा में कंपनी से लैपटॉप चोरी करके ट्रक में भरकर लाए है। आरोपी गांव रायपुरी में एक खाली प्लॉट पर वाहन को खाली कर रहे हैं।
    
सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत घटनास्थल पर रेड की और राजस्थान नंबर के ट्रक को बरामद किया, जिसमें करीब 8 करोड़ रुपये कीमत के 1294 लेनोवो लैपटॉप भी बरामद हुए। हालांकि सभी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुए।
     
बदमाशों की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
डीजीपी ने की सराहना 
            
इस बीच, डीजीपी हरियाणा पी.के. अग्रवाल ने चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की भारी मात्रा में बरामदगी करने के लिए पुलिस अधीक्षक नूंह और उनकी समस्त टीम की सराहना की।

एक अन्य मामले में पुलिस ने नूंह जिले से 3000 रुपये के इनामी बदमाश सलीम उर्फ गांजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अपराधी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जो हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

Related posts

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने आज आईएमटी के 385 किसानों को 184 करोड़ 31 लाख रूपये की बढाई गई मुआवजा राशि के चेक वितरित किए ।

Ajit Sinha

हत्या के मामले में फरार सजायाप्ता कैदी13 साल के बाद एसआईटी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में शाम 7 बजे तक 61.19% मतदान हुआ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x