Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणाः अवैध देशी शराब की 945 पेटी पुलिस ने जब्त की हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए जिला नूंह में एक कैंटर में तस्करी कर ले जाई जा रही 945 पेटी अवैध देसी शराब जब्त कर इस सिलसिले में एक आरोपी को काबू किया गया है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि काबू किए गए वाहन चालक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है।
         
पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर का एक कैंटर भारी मात्रा में शराब लादकर जिला नूंह से होते हुए अलवर, राजस्थान की ओर जाएगा। सूचना मिलने के बाद, पुलिस टीम ने जिले में दिल्ली-अलवर रोड पर एक नाका स्थापित कर एक आरोपी को कैंटर सहित काबू कर लिया।
वाहन की जांच के दौरान, पुलिस ने मस्ताना मार्का देसी शराब की 945 पेटियों (190 पेटी बोतल, 190 पेटी अध्धा और 365 पेटी क्वार्टर) सहित कुल 11522.5 बोतलें बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच चल रही है। इससे पहले भी हाल ही में पुलिस द्वारा नूंह में 415 पेटी अवैध शराब की एक खेप जब्त की गई है।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ’हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर की बैठक।

Ajit Sinha

आईपीएल क्रिकेट मैच पर हाई प्रोफाइल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी करते हुए 7 सट्टेबाज अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने किया नशे के व्यापार पर वार, ₹42.71 करोड़ की अवैध सम्पत्ति ज़ब्त-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!