Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस पलवल में आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:महानिदेशक हरियाणा पंचकूला के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर पलवल पुलिस के द्वारा अवैध अस्ला, नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिये चलायें जा रहे विशेष अभियान के तहत 21 सितंबर  से अब तक आर्दश चुनाव संहिता के लागू होने के बाद 81433 बोतल देशी शराब, 5959 बोतल अंग्रेजी वा 313 बोतल बीयर बरामद की गई। नशीले पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 424 ग्राम स्मैक, 523.850 किलोगाम गांजा, बरामद किया गया। अवैध अस्ला के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 8 अवैध अस्ले 14 रौन्द बरामद किये गये तथा 8,77,000 रूप्यें की नकदी चुनाव टीम एफएसटी व एसएसटी के द्वारा सीज की है। 



पैरामिलिट्री फोर्स की 6 टुकडिया पुलिस प्रशासन को चुनाव डियूटी के लिए  मिली है। जिनकी सहायता से लगातार नाकाबन्दी व फलैग मार्च किया जा रहा है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कोताही सहन नही की जावेंगी। कानून का उल्लंधन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावेंगी। आज पुलिस अधीक्षक पलवल के द्वारा समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग से चुनाव के संबंध मै मीटिंग लेकर उन्हें शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के बारे में सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। बाहर से आने वाले वाहनों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को चुनाव के दौरान हिरासत में लिया जाएगा। मतदाता के अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति मतदान केंद्र के आसपास संदिग्ध हालत में घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Related posts

लॉरेंस बिश्नोई गेंग के कुख्यात गैंगेस्टर मिंटू द्वारा पंचायत की कब्जाई गई जमीनों पर बने मकानों पर चलाया बुलडोजर।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी, अवैध निर्माणों का फैलता जाल, ग्रेटर फरीदाबाद को बना रहा बदसूरत ,इसे रोकने वाला कोई नहीं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसानों ने काले झंडे दिखाकर दुष्यंत चौटाला का किया विरोध 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!