Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने राजस्थान में अवैध हथियार फैक्ट्री का किया पर्दाफाश: काफी तादाद में मिला हथियारों का जखीरा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के कठोल गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश कर अवैध हथियारों के मुख्य सप्लायर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव कठोल निवासी मुख्य सप्लायर बिलाल को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने उसकी फैक्ट्री से 3 देसी कट्टे व अवैध हथियार बनाने वाली मशीन बरामद की है।

साथ ही सह-आरोपी सालाहेड़ी निवासी सकील को काबू कर उसके कब्जे से 312 बोर की 2 बंदूकें, एक देसी पिस्टल और 50 कारतूस की बरामद किए हैं। जिला नूंह की सीआईए टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।4 जुलाई को नूंह जिले में गिरफ्तार किए गए दो हथियार सप्लायरों गुरविंदर और मंजीत से पूछताछ के बाद अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। इन दोनों के कब्जे से पुलिस टीम ने 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और 7 मैगजीन जब्त की थी।

क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने आरोपी गुरविंदर और मंजीत से पूछताछ की ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने ये हथियार कहां से खरीदे थे। कुछ सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर अवैध रूप से हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हथियारों के इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए गहन जांच की जा रही है।

Related posts

लोक कल्याण के लिए नहीं जनता को कदम-कदम पर धोखा देने के लिए बनी है भाजपा सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा में ड्रग्स तस्करी के लिए कोई जगह नहींः डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कारागार से निकलकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं: रेणु भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x